फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे के बारूद से झुलसा बालक

विज्ञापन
पटाखा के बारूद से झुलसे छोटे का इलाज कराने लेकर पहुंची मां।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पटाखे के बारूद से झुलसा बालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। कस्बा के कांशीराम आवास में पांच वर्षीय बालक पटाखा के बारूद से झुलस गया। उसकी आंख में बारूद पड़ गया है। जानकारी होने पर उसकी मां उसे रामकोला सीएससी ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रामकोला कस्बा के कांशीराम आवास निवासी संजय का पांच वर्षीय बेटा छोटे शुक्रवार की शाम खेतान चीनी मिल के पड़ाव में खेल रहा था। यहां रावण का पुतला जलाया गया था। इस दौरान पुतले में लगे हुए कुछ पटाखे नहीं फूट सके थे। पटाखों को बटोरकर छोटे खेलने लगा। अधजले पटाखों में आग लगा दी। इससे पटाखों से निकली चिंगारी उसकी आंखों में पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची छोटे की मां शुभावती ने उसे रामकोला सीएससी ले गई, जहां डॉक्टर एसके विश्वकर्मा ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में डॉ. एसके विश्वकर्मा ने कहा कि दोनों आंखें बारूद की लपट से झुलस गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें