मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव पैकौली निवासी दो वर्षीय मासूम बच्चे की शौचालय की टंकी में गिरकर शुक्रवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों का आरोप है कि ग्रामसभा की ओर से शौचालय टंकी के लिए गड्ढे की खोदाई की गई थी।
पैकौली गांव निवासी रमजान का दो वर्षीय बेटा आसिफ अपने दरवाजे के सामने खेल रहा था। पास में शौचालय के टंकी के लिए गड्ढे की खुदाई हुई थी और बारिश का पानी भर गया था। खेलते समय बच्चा शौचालय के गड्ढे में जा गिरा। बच्चा दरवाजे पर नहीं दिखा तो घर वाले उसकी तलाश करने लगे। शौचालय के गड्ढे में लोगों ने उसे देखा तो बाहर निकाला। परिजन उसे हाटा सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। रमजान के तीन बेटे में आसिफ सबसे छोटाथा। घर वाले देर शाम को शव दफना दिए।