फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की चपेट में आने से बालक की मौत, भाई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। गांव के युवकों के साथ सुबह की सैर पर निकले दो चचेरे भाई बेकाबू कार की चपेट आ गए। इस हादसे में 12 वर्षीय छोटे भाई की मौत हो गई जबकि 19 वर्षीय बड़े भाई को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कुछ ही दूर जाने के बाद कार बंद हो जाने पर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पडरौना-पनियहवा एनएच-28बी के निरंकारी चौराहा पर पिपरा बाजार गांव के किशोर और युवक शुक्रवार की सुबह टहल रहे थे। इस दौरान पीछे से आ आई तेज रफ्तार कार ने 12 वर्षीय हरिओम उर्फ आशीष शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा और 19 वर्षीय सुमित शर्मा पुत्र लालबहादुर को ठोकर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक और ज्यादा तेज रफ्तार में कार लेकर भागा। हरिओम और सुमित के साथ टहल रहे युवकों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। वहीं, कुछ दूर जाने के बाद कार बंद हो गई। लोग दौड़े तो चालक कार छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गया।


मौके पर मौजूद लोगों ने हरिओम और सुमित को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक इलाज के बाद सुमित को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसकी खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। हरिओम माता-पिता का इकलौता बेटा था। उधर, सीएचसी पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। नेबुआ-नौरंगिया इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें