फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जुलूस में ट्राॅली के नीचे दबकर बालक की मौत, युवक घायल

Tue, 17 Sep 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के हरपुर बेलही में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान ट्राली के नीचे दबकर नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक को बचाने गया युवक भी जेनरेटर के तार में फंसकर ट्राली के पास गिर गया। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। जुलूस में साथ चल रहे लोगों ने घायल युवक को सीएचसी तमकुही पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद जुलूस गांव लौट आया।
विज्ञापन

सोमवार को हरपुर बेलही गांव से निकले जुलूस में ट्राली के साथ चल रहे गांव निवासी शाकिर का पुत्र साजिद (09) ट्राली के नीचे आ गया। बच्चे को बचाने गए अब्दुल करीम अंसारी (40) पुत्र अदालत जेनरेटर के तार में फंसकर ट्राली के पास गिर गए। जुलूस के साथ चल रहे गांव के लोगों ने दोनों को गंभीर हाल में सीएचसी तमकुही पहुंचाया। घायल बालक साजिद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल अब्दुल करीब अंसारी को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस रेफर कर दिया गया। एसएचओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराया जा रहा है। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
जुलूस में शामिल पिकअप पलटा, पांच घायल
-विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-गुरवलिया मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-गुरवलिया मार्ग पर ईद मिलादुन्नबी जुलूस में शामिल पिकअप कस्बे के टॉवर के पास बेकाबू होकर पलट गया। उसमें सवार एक युवक समेत पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी दुदही में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शाहपुर उतरी पट्टी के रूस्तम अंसारी (20), जुबैद अंसारी (14), अमजद अंसारी (11), गोविंद (15) व अख्तर अंसारी (10) पिकअप पर सवार होकर नारेबाजी कर रहे थे। डीजे की तेज आवाज के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। पिकअप में सवार सभी घायल हो गए। लोगों की मदद से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम ने घायलों को सीएचसी दुदही पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें