फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्ष के बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बालक के साथ कुकर्म, आरोपी किशोर हिरासत में
विज्ञापन

कुशीनगर। तरयासुजान थानाक्षेत्र के एक गांव के छह वर्ष के बालक के साथ दो किशोरों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है, जबकि पीड़ित बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव के एक छह वर्षीय बच्चे को पड़ोस के 15 और 16 वर्ष के दो किशोरों ने सोमवार को अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बालक की चीख सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। एसओ ने बताया कि बुधवार को तहरीर मिलने पर दोनों आरोपी किशोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। पीड़ित बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें