आजाद क्लब बतरौली बाजार की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छपरा की टीम ने जीता पहला मैच
कुबेरस्थान। आजाद क्लब बतरौली बाजार की तरफ से चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को तीन-तीन सेट के तीन मैच खेले गए। इसमें पहला मैच छपरा बिहार की टीम ने जीता।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, ब्लॉक प्रमुख पडरौना आशुतोष सिंह बहुगुणा, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और डॉ. एके अमन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दूसरे दिन की प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद पहला मैच छपरा बिहार और इलाहाबाद के बीच खेला गया, जिसके छपरा की टीम ने 15-04 व 15-08 से मैच जीता। दूसरा मैच घाटी देवरिया तथा आजाद क्लब बतरौली बाजार के बीच हुआ। इसमें आजाद क्लब बतरौली बाजार की टीम ने 15-06 तथा 15-11 से जीता। तीसरा मैच इलाहाबाद और अमर डोभा के बीच खेला गया।
इस दौरान मुख्य निर्णायक मकसूद आलम, मुस्लिम अंसारी, सकील अहमद, सदरुद्दीन, विनय गुप्त, मंजूर आलम आदि मौजूद रहे।