फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतगणना स्थल और ईवीएम संग्रह स्थल की व्यवस्था परखी

Sat, 18 May 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज और उदित नारायण पीजी कॉलेज को मतगणना स्थल और ईवीएम संग्रह स्थल बनाया गया है। शुक्रवार को सामान्य प्रेक्षक और डीएम ने वाहन पार्किंग, विद्युत, पथ प्रकाश, शौचालय आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे पहुंचे सामान्य प्रेक्षक दीपांकर चौधरी और जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने मतगणना और स्ट्रांग रूम के संबंध में चल रही तैयारियाें व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने ने उपस्थित एआरओ, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी निर्माण खंड समेत अन्य अधिकारियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके मतगणना कराने के लिए हर संभव उपाय करने के लिए निर्देया दिया। प्रेक्षक ने कहा कि ईवीएम, वीवीपीएटी आदि मशीनों के संग्रहण के लिए विधानसभा वार टेबल चिन्हित पर्याप्त स्थल के अनुकूल लगाएं। मतगणना टेबल एवं पोस्टल बैलेट काउंटिंग टेबल भी चिन्हित स्थल पर लगाएं। विधानसभा वार काउंटिंग टेबल तथा रिसीविंग काउंटर्स की पूर्व तैयारी कर लें। उन्होंने अधिकारियों को वाहन पार्किंग, प्रकाश, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य तैयारियां भी समय से पहले पूरा कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन, सदर व्यास नारायण उमराव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर, सदर तहसीलदार सुमित सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें