उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने विदेश भेजने का झांसा देकर एक लाख की ठगी का आरोप लगाया है।
रुपये वापस मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेंदुरिया बुजुर्ग गांव निवासी गोविंद चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव खुदरा अहिरौली निवासी एक युवक ने उन्हे रसिया भेजने का झांसा दिया। एजेंट की बातों पर विश्वास कर उसने एक लाख रुपये सात माह पहले दे दिए। संवाद