फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक के खाते से 20 हजार 921 रुपये की ठगी

Sun, 05 Nov 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सेवरही कस्बे का निवासी है युवक
विज्ञापन


तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे का एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया है। उसके खाते से 20 हजार 921 रुपये की ठगी हुई है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के किदवई नगर वार्ड निवासी आकाश गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता ने बताया कि चार दिन पहले अपना पासपोर्ट तलाशने डाक घर गया था। वहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने उससे कहा कि अपना मोबाइल नंबर व पता दे दे, जब पासपोर्ट आएगा तो सूचित कर दिया जाएगा। युवक ने उसे अपना नंबर दे दिया। उसी दिन शाम को उसे काल आई कि पासपोर्ट आ गया है, लेकिन पांच रुपये का टिकट लगाना पड़ेगा। आप पांच रुपये उसके नंबर पर भेज दें, जिसके बाद युवक ने पांच रुपये भेज दिए और उस साइबर ठग के मांगने पर उसे लिंक नंबर भी बता दिया। इसके बाद उस युवक के खाते से कुल 10 हजार 421 रुपये तुरंत उड़ा लिए गए। खाता खाली हो जाने पर युवक सन्न रह गया और पुनः उसे फोन करके पूछा। खाते से पूरा पैसा गायब होने की बात बताई तो ठग ने कहा कि आपने पांच रुपये भेजते समय कई बार क्लिक कर दिया था। इससे आपका सारा पैसा आरबीआई में फंस गया है। आप अपने खाते में दस हजार रुपये और डाल दें। उसके बाद दोनों पैसा पुनः आपके खाते में आ जाएगा। इसके बाद युवक ने किसी से अपने खाते में 10 हजार 500 रुपये और मंगा लिए। उसके बाद वह भी पैसा खाते से गायब हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सेवरही थाने के एसएचओ हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि इसकी सूचना साइबर सेल के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें