फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चिट फंड कंपनी का एजेंट बताकर दस महिलाओं से की 30 हजार की ठगी

Tue, 06 Feb 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। चिट फंड कंपनी का एजेंट बताकर दस महिलाओं से की 30 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन टोला गोबरही निवासी हृदयानंद यादव के दरवाजे पर डेढ़ माह पहले बाइक सवार दो युवक पहुंचे और चिट फंड का एजेंट बताया। जालसाजों ने गांव की दस महिलाओं का समूह बनाया और उनका आधार कार्ड, बैंक पास की छाया प्रति लेकर चले गए। करीब दस दिन पहले युवक दोबारा गांव में आए और महिलाओं से 30 हजार रुपये वसूल कर बोले कि अगले दिन सभी महिलाओं के खाते में 50-50 हजार रुपये ऋण के रूप में आएगा। जालसाजों ने चिट फंड कंपनी का कार्यालय फाजिलनगर में बताया था। दूसरे दिन महिलाओं के खाते में रुपये नहीं आने पर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें