पडरौना। चोरी के एक आरोपी के खिलाफ तरयासुजान पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। उसके खिलाफ केस दर्ज है। न्यायालय से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के जादवपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी निवासी संजीत यादव के विरुद्ध तरयासुजान थाने में चोरी का केस दर्ज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद विवेचक ने आरोपी के विरुद्ध बृहस्पतिवार को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। संवाद