टेकुआटार में हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल पर जाते समय सीएम का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता और पदाध
कसया। मुख्यमंत्री जैसे ही विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र कर रहे थे, पंडाल में बैठे कुछ युवा बीच-बीच में बुलडोजर बाबा के जयकारे लगाने लगे। उनके जोशीले नारों से कुछ क्षणों के लिए पूरा पंडाल गूंज उठा। युवाओं के उत्साह को देखकर आसपास बैठे लोग भी उनकी ओर देखने लगे। हालांकि, अधिकतर लोग मुख्यमंत्री का संबोधन ध्यानपूर्वक सुनते रहे और कार्यक्रम निर्धारित क्रम के अनुसार चलता रहा। जनसभा में मौजूद युवाओं का जोश पूरे कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बना रहा। संवाद