मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के अरनहवा जंगल टोला में दो दिवसीय रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कुल आठ टीम शामिल हुईं। मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में डुमरी की टीम को हराकर चनकुहवा बिहार की टीम विजेता घोषित हुई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फुलबदन चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद हुई फाइनल मैच में चनकुहवा बिहार की टीम विजेता और डुमरी की टीम विजेता घोषित हुई। विजेता और उपविजेता टीम को ग्राम प्रधान गोबरी उर्फ़ नथुनी चौहान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फूलबदन चौहान ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान विरेश चौहान, आदित्य चौहान, जितेंद्र चौहान, सुंदर चौहान, संतोष चौहान, विपुल चौहान, अमित चौहान, अरुण चौहान, सुनील, आकाश आदि रहे।