फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चंद्रभूषण पांडेय बने हाटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Thu, 28 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हाटा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
विज्ञापन
हाटा। हाटा कलेक्ट्रेट बार एशोसिएशन के चुनाव में बुधवार को चंद्रभूषण पांडेय अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र तिवारी को 13 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद को छोड़ कर शेष सभी पदों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कामेश्वर नाथ पांडेय, महामंत्री पद के लिए रामेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष पद के लिए आनंद शंकर सिंह और सुनील कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष पद के लिए शिरोमणि पांडेय निर्वाचित घोषित हुए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी रौशन खान के मुताबिक बुधवार सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव शुरू हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के चंद्रभूषण पांडेय और राजेंद्र तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, शेष पदों के लिए चुनाव अधिकारी को एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए 67 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटों की गिनती में 40 मत चंद्रभूषण पांडेय को मिले, जबकि 27 मत राजेंद्र तिवारी को प्राप्त हुए। इसके आधार पर चुनाव अधिकारी ने चंद्रभूषण पांडेय को 13 मतों से विजयी घोषित किया। इस दौरान जयप्रकाश पांडेय, अशोक मणि, रविंद्र मणि, अमलेश मणि, विजय सिंह, विश्वास मणि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें