फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज और कल बारिश के आसार

Thu, 11 Sep 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं दिन भर काले बादल उमड़ते रहे लेकिन बरसात नहीं हुई। वहीं शाम होते होते मौसम और भी खुशगवार हो गया। मौसम विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी जिले में बारिश होने की संभावना जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी जिले में बारिश होने का अनुमान है। बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहेगा। बुधवार को कसया, साखोपार, कुशीनगर समेत जिले के कई स्थानों पर हल्की हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने के बाद बीते करीब दो सप्ताह से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। पडरौना शहर में सुबह से बादलों को देखकर लगा कि अब बारिश होने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। बारिश तो नहीं हुई केवल बूंदाबांदी होकर ही बादल छंट गए। बूंदाबांदी होने से उमस और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें