फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज और कल बारिश के आसार

Thu, 04 Sep 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। करीब एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने चार और पांच सितंबर को जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि चार और पांच सितंबर को जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिया के साथ छिटपुट बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 94 से 97 प्रतिशत और शाम के समय 63 से 68 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि के दौरान 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में धान की फसल में खैरा रोग होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें