फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज और कल फिर बदली रहने के आसार

Sun, 20 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में शनिवार को धूप छांव का मौसम बना रहा। सुबह से ही आसमान में बादल दिखने लगे, लेकिन दोपहर में हल्की धूप हुई। कभी धूप तो कभी छांव का मौसम होने से गर्मी का असर नहीं हुआ। शाम होते ही मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप होने की वजह से तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी हुई। रविवार और सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने कहा कि मौसम में फिर परिवर्तन होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें