फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अगले पांच दिन में 8 से 13 एमएम तक बारिश के आसार

Sat, 17 Aug 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अगले पांच दिनों तक जिले में आठ से 13 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार की शाम शनिवार से बुधवार तक पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान अवधि में आठ से 13 एमएम के बीच बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 91 से 98 फीसदी और शाम के समय 47 से 55 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि के दौरान 8 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में घने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें