पकवा इनार। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने चल रहे जागरूकता अभियान के तहत स्पीड लेजर गन से तेज रफ्तार 100 वाहनों की ऑनलाइन चालान किया। छोटे वाहनों पर दो हजार व बड़े वाहनों पर तीन हजार का अर्थदंड लगाया गया। टीआई सत्य प्रकाश सिंह की अगुवाई में जिला मुख्यालय और राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित पकड़ी हवा के पास स्पीड लेजर गन से मानक से अधिक तेज रफ्तार वाहनों की चेकिंग कर ऑनलाइन चालान किया गया। जिले पर 51 वाहनों और पकड़ी हवा में 49 तेज रफ्तार छोटे व बड़े वाहनों का चालान किया गया। करीब दो से तीन लाख रुपये अर्थदंड अधिरोपित किया गया। इस मौके पर टीएसआई इम्तियाज अहमद, कांस्टेबल टीपी, होमगार्ड लहरी द्विवेदी आदि मौजूद थे।