फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोरखपुर को हराकर फाइनल में पहुंंची चैती मुसहरी

Wed, 17 Jan 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के चैती मुसहरी गांव के स्टेडियम में स्वर्गीय शिवचंद पांडेय की स्मृति में हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की तरफ से आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को चैती मुसहरी और गोरखपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गोरखपुर को 69 रन से हराकर कर चैती मुसहरी की टीम फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन


चैती मुसहरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट खोकर 202 रन का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम 12 ओवर में आल आउट होकर मात्र 133 रन ही बना पाई। इस तरह मेजबान चैती मुसहरी की टीम 69 रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। मैच के अंपायर साहबजादे रहे।
इस दौरान शिव प्रताप मद्धेशिया, राजेश कुशवाहा, बैजनाथ शाह, लाल बाबूपांडेय, विजय गुप्त, धर्मेंद्र गौड़, सुदामा शर्मा, अनिरुद्ध प्रजापति, शुभनारायन पांडेय, ओमप्रकाश गुप्त, लालजी गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें