फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों में वितरित किया प्रमाणपत्र

Sat, 30 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में जगह-जगह शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विविध कार्यक्रम हुआ। इसमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र के ग्राम सभा राजपुर बगहा में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने किसान सम्मान निधि, मत्स्य योजना, उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास, बिजली, हर घर नल सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को जिला क्रीडाधिकारी रवि निषाद, एडीओ पंचायत मैनेजर सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव, आपूर्ति निरीक्षक राजेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी कृष्णमुरारी तिवारी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान हिमांशु जायसवाल, आदित्य वर्मा, अरविंद गोड़, चंद्रशेखर कुशवाहा, जगरनाथ यादव, अंजनी तिवारी, रामनरेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार धौरहारा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव में चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं विधवा, विकलांग, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पीएम किसान आवास आदि विकास कार्यों की जानकारी दी। फाज़िलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि शासन की मंशा विकास की है। विकास में जाति धर्म के आधार पर भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिलना चाहिए। चौपाल को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, बीडीओ रविरंजन, सचिव रेखा सिंह, राजस्व निरीक्षक राधेश्याम सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान रागिनी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह, सुनील तिवारी, रामईश्वर गुप्ता, अनिल गुप्ता, सोनी गुप्ता, शोभा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें