कसया। नगर के एक होटल में रविवार को रोटरी क्लब कुशीनगर का छठा स्थापना दिवस मनाया गया। लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने वाहिद अली को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
सह मंडल अध्यक्ष राजकुमार बथवाल ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति का सहयोग करना है। नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि रोटरी क्लब के सामाजिक कार्यों से नगर का मान बढ़ा है। उन्होंने संगठन से जुड़े लोगों को आगे और अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को क्लब संरक्षक राकेश जायसवाल, रेडक्रॉस के उपसभापति अखिलेंद्र शाही, जोनल सेक्रेटरी अतुल बनवाल, रोटरी क्लब देवरिया के अध्यक्ष डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, सचिव पीयूष अग्रवाल और नवनीत अग्रवाल आदि ने संबोधित किया।
संगठन के सचिव अजय सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन हिमांशु सिंह ने किया। इस दौरान विजय कुमार गुप्ता, अंजली खरवार, दिनेश यादव, संदीप रौनियार, दुर्गेश चतुर्वेदी, अखिलेश शर्मा, सदरे आलम, निदेशक डॉ. सुनील सिंह, अमित श्रीवास्तव, अंकुर तुलस्यान, रंजीत श्रीवास्तव, सत्येंद्र राय, विकास मद्धेशिया, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, रागिनी सिंह, प्रीति सिंह, विकास श्रीवास्तव और आदिल खान आदि मौजूद रहे।