पकवा इनार। बुधवार को म्यांमार बुद्ध विहार के संस्थापक भिक्षु महास्थविर भिक्षु चंद्रमणि की 149वीं जयंती मनाई गई। इसमें भदंत ज्ञानेश्वर के अगुवाई में भिक्षु शील प्रकाश उर्फ चश्मा बाबा, भंते सागर, भंते उपालि, भिक्षुणी धम्म नैना सहित भिक्षुओं ने बुद्ध वंदना कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद गुरू चन्द्र मणि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और बोधि वृक्ष पर जल दान किया। इस दौरान भंते नंदका, टीके राय, राम नगीना आदि मौजूद रहे। संवाद