फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पथ संचलन कर मनाया हिंदू नववर्ष

Tue, 09 Apr 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से सोमवार को नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर से पथ संचालन किया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने नगर का भ्रमण कर लोगों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामना दी।
विज्ञापन

प्रांत सह प्रचारक सुरजीत ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए विशेष दिन है। राष्ट्र का निर्माण उसका संस्कार, तप, त्याग, योग, कर्म, संस्कृति से हुआ है। 71 चतुर्वेदी मिल कर एक मन्वंतर बनता है। भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और आर्य समाज की स्थापना इसी दिन हुई थी। विक्रमी संवत की शुरूआत भी चैत्र के प्रथम दिन से माना जाता है। सरसंघ चालक डॉ. हेडगेवार के जन्म दिवस है। उन्होंने कहा कि 2025 में संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने वाले हैं। पथ संचलन को जिला संघ चालक रामसिंगर, जिला सह संघ चालक महेंद्र गुप्ता, नगर संघ चालक डॉ. प्रेमचंद सिंह, जिला प्रचारक मनीष, जिला कार्यवाह रविकृति, विभाग कार्यवाह देवरिया नीरज गोयल, नगर कार्यवाह विशाल जायसवाल, जिला सह कार्यवाह व्यास, मनीष जायसवाल, मुकेश पांडेय आदि ने संबोधित किया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने पूरे नगर में पथ संचलन कर लोगों को हिंदू नववर्ष की शुभकामना दी।
इस दौरान संतोष तिवारी, नगर सेवा प्रमुख डॉ. धनंजय मिश्र, रवि सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, प्रदीप गोयल, बीएन मिश्र, मुकेश त्रिपाठी, सनत पांडेय, भुवनेश्वर त्रिपाठी, धनंजय त्रिपाठी, अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




नव वर्ष सनातन संस्कृति, धर्म व राष्ट्र का प्रतीक
कसया। नव वर्ष, नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों पर जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। नगर के महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से जिला कार्यवाह देवेंद्र, जिला प्रचारक राजेश, शैलेश, सह विभाग संघ चालक देवरिया डॉ चंद्र शेखर सिंह, बौद्धिक प्रमुख सुरेश गुप्ता आदि के नेतृत्व में राम जानकी मंदिर मठ से निकली पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवक जैसे ही देवरिया मार्ग पर पहुंचे वहां समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में गणमान्य गणों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। इस मौके पर जायसवाल ने कहा कि नव संवत्सर, हिन्दू नव वर्ष हमारी सनातन परंपरा, सनातन संस्कृति, धर्म व राष्ट्र का प्रतीक है। नव संवत्सर की पावन बेला में आम जन मानस को शुभकामनाएं। इस अवसर पर गोरख चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, प्रदीप, वैभव, अजय आदि ने फूल बरसा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें