फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं रमजान और होली का त्योहार

Fri, 27 Feb 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस चौकी परिसर में बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें लोगाें से होली और रमजान का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि होली और रमजान आपसी सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है। इसलिए त्योहार को एकता और भाईचारे के साथ मनाएं। त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाएगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, शाकिर अली, पप्पू जायसवाल, रमेश ब्याहुत, सुमित रौनियार, फारुख अंसारी, मौलाना अमजद अली, अजय गुप्ता, आलोक जायसवाल, सुबाष यादव, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें