फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं, अराजकता फैलाने वालों की दें सूचना

Wed, 02 Oct 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। शारदीय नवरात्र, विजय दशमी, दीपावली व छठ आदि त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर मंगलवार को तुर्कपट्टी थाना परिसर में एसओ संजय कुमार की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। एसओ ने कहा कि किसी नई परम्परा की शुरुआत न करें। सुरक्षा और शांति का खास ध्यान रखें। दुर्गा पूजा में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। किसी भी तरह की अराजकता व हुल्लड़बाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अराजकता फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें। इस दौरान एसआई एसके राय, आशीष सिंह, विनायक यादव, हेड कांस्टेबल संजय यादव, रतनदीप जायसवाल, भाष्कर यादव, महिला कांस्टेबल ज्योति झा, ज्योति पाल, अनामिका सिंह, उपासना गुप्ता, छोटेलाल प्रसाद, परशुराम सिंह, डॉ. सत्येन्द्र कुमार पांडेय, राजेश राय, विनोद गोंड़, मुन्नीलाल प्रसाद, अशोक पाल, शिवनारायण शर्मा, नौसाद व वीरेन्द्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें