फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं में कार्तिक और 10वीं में जाह्नवी शुक्ला ने किया जनपद टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं में कार्तिक और 10वीं में जाह्नवी शुक्ला ने किया जनपद टॉप
विज्ञापन

- दसवीं और बारहवीं के टॉप थ्री में सर्वाधिक बेटियों ने मारी बाजी
कार्तिक को 97.8 प्रतिशत तो जाह्नवी को मिले 98.6 फीसदी अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं और दसवीं के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। 12वीं में पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के कार्तिक कुमार सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया तो दूसरी तरफ जेडीएस स्कूल पडरौना की 10वीं की छात्रा जाह्नवी शुक्ला 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बनीं। छात्र-छात्राओं की शानदार सफलता पर विद्यालय से लगायत उनके घरों में खुशी का माहौल है। परिवार के लोगों ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया।
सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं और दसवीं की परीक्षा में कुशीनगर जनपद के करीब छह हजार परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बिना पूर्व सूचना के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों में घबराहट भी थी, लेकिन परीक्षा परिणाम उनके पक्ष में आने पर छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं था। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शुक्रवार को सबसे पहले 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रवींद्रनगर की 12वीं छात्रा दीक्षा कुशवाहा 97.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो विद्यार्थी रहे। नवजीवन मिशन स्कूल कसया की ऋतिका और हेरिटेज पब्लिक स्कूल कसया की छात्रा नैन्सी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद दसवीं की परीक्षा का भी परिणाम भी घोषित कर दिया गया। जनपद की टॉप थ्री सूची में बेटियां ही आगे रहीं। दूसरे स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय की अनन्या पांडेय ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। तीसरे स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय की ही वर्षा शर्मा ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। एसडी पब्लिक स्कूल बभनौली (रामकोला) की छात्रा इशिता सिंह ठाकुर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। बारहवीं और दसवीं में बेहतर परीक्षा परिणाम आने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें