फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा, पुलिस के हवाले

Sun, 28 Jan 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की चल रही परीक्षा में शनिवार को बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में दूसरे की जगह पर परीक्षा देने वाले एक परीक्षार्थी को कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

बुद्ध पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर की द्वितीय पाली की परीक्षा चल रही है। कक्ष संख्या 41 में मिर्जा सैफ बेग पुत्र सिराजुद्दीन बेग के नाम पर पर फजल बेग पुत्र नसरुद्दीन बेग नाम का युवक परीक्षा दे रहा था। कक्ष निरीक्षक को संदेह होने पर युवक का प्रवेश पत्र देखने के बाद पूछताछ की तो उसने दूसरे की जगह परीक्षा देने की बात स्वीकार की। तथ्य की पुष्टि के बाद प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार सिंह ने युवक को पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा में शामिल अन्य परीक्षार्थियों की जांच की।कुशीनगर चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह बघेल ने बताया मामला संज्ञान में है। हिरासत में रखे गए युवक पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें