लखनऊ के ध्यानार्थ
कंटेनर में लदे 14 पशुओं को मुक्त कराया गया, तस्कर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज/सलेमगढ़ (कुशीनगर)। पशुओं को कंटेनर में लादकर बिहार लेकर जा रहे एक तस्कर को तरयासुजान पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मंगलवार की सुबह चार बजे बहादुर में पुलिस ने बिहार जा रहे कंटेनर को रोकने को कोशिश की तो उसमें सवार चालक गोली चलाकर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर के बाएं पैर में गोली जा धसी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर में लदे 14 पशुओं को मुक्त कराकर पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
तरयासुजान के एसएचओ आरके सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक कंटेनर में पशु लादकर तस्कर बिहार ले जाया जा रहा है। स्वाॅट प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला और तमकुहीराज के क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद यादव के साथ पुलिस टीम फोरलेन पर बहादुर में चेकिंग करने लगी। पुलिस ने एक कंटेनर को रोकना चाहा तो चालक ने हफुआ जाने वाली सड़क पास वाहन खड़ाकर दिया।
इसके बाद पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में उसकी पहचान लखनऊ जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गंगागंज निवासी गयासुद्दीन कुरैशी के रूप में हुई। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पकड़ा गया है। वह वाहन में पशुओं को लादकर अकेले ही बिहार जा रहा था। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ने कुछ जानकारी दी है। उसके आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है। चालक गयासुद्दीन कुरैशी ने गोंडा में पशुओं को कंटेनर में लादा था।
...
कोट
कंटेनर में अकेले एक व्यक्ति मौजूद था। उसने पुलिस पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया तो जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
-धवल जायसवाल, एसपी
अरुण कुमार