पडरौना। परिवार रजिस्टर का नकल लेने वाले जिले के एससी और एससी एसटी वर्ग के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें कुटुंब रजिस्ट्रर के नकल में जाति भी अंकित किया जाएगा। यह जानकारी डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने दी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को निदेशक पंचायती राज की तरफ से एससी और एससी एसटी वर्ग के लोगों को परिवार (कुटुंब) रजिस्टर का नकल देते समय उनकी धर्म के साथ जाति भी अंकित करने का निर्देश दिए हैं। इसके लिए कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 के निवासी प्रियेश गोड़ ने भी अनुपालन कराने का अनुरोध किया था। डीपीआरओ ने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी एडीओ पंचायत और जिले के सभी ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव को पत्र जारी कर दिया गया है। जारी पत्र में उन्हें दिए गए निर्देश का अक्षरश: पालन करने को कहा गया है।