फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग में नकदी व जेवरात जले

Thu, 07 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पगरा प्रसाद गिरी के राजस्व गांव राजा बसंतपुर में आग लगने से जली झोपड़ी
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तमकुही क्षेत्र की ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी में अज्ञात कारण से लगी आग में एक रिहायशी झोपड़ी व उसमें रखे गृहस्थी के सामान, नगदी व जेवरात जलकर नष्ट हो गए। हलका लेखपाल ने मौका मुआयना कर अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात इस गांव के निवासी गया कुशवाहा के परिजन सो रहे थे कि अचानक आग लग गई। सभी लोग घर से बाहर आकर शोर मचाने लगे। जब तक गांव के लोग जुटते, झोपड़ी जल गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आगे को आगे बढ़ने से रोका। घटना में झोपड़ी में रखे गृहस्थी का सभी सामान, अनाज, 30 हजार रुपये नकद व सात जेवर जलकर नष्ट हो गए। बुधवार को सुबह मौके पर पहुंची हलका लेखपाल प्रियंका त्रिपाठी ने अहेतुक सहायता के लिए रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेज दिया। पगरा पड़री के प्रधान प्रतिनिधि अशोक गोंड ने पीड़ित परिवार को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया। प्रधान रमेश गुप्ता ने पीड़ित परिवार का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें