संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। क्षेत्र के सपही बुजुर्ग गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे किसी वजह से आग लग गई। इसमें चार लोगों के घर में रखी नकदी और बाइक सहित सामान जल गया।
गांव के कपिलदेव बैठघ्ने बताया कि शाम को उनके घर में किसी वजह से आग लग गई। आग की लपट इतनी तेज थी कि बगल के राजेंद्र, अलगू बैठा और छोटे लाल और गुइस का घर भी आग की चपेट में आ गया। इस आग लगी में घर में रखा 50,000 हजार नगद, बाइक, चार साइकिल, बर्तन गेहूं, रसोई गैस सिलिंडर आदि नष्ट हो गए। सूचना पर पहुंचे लेखपाल जावेद अली ने बताया कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।