फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन, नाली, खड़ंजा के विवाद के आए मामले

Sun, 14 Jul 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जमीन, नाली खड़ंजा आदि मामलों को लेकर फरियादी पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने थाना सिंदुरिया व थाना निचलौल पर फरियादियों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

जनपद में आयोजित थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर मामले के निस्तारण का प्रयास किया। जमीन, नाली, खड़ंजा से जुड़े 75 मामले आए। इसमें से 14 मामलों का निस्तारण किया गया। सिंदुरिया और निचलौल थाना में राजस्व, जमीन, नाली, खड़ंजा आदि के 10 मामले आए। इसमें से छह मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। कुछ मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने जमीन से संबंधित थाना स्तर, आईजीआरएस और अन्य मामलों को समाधान दिवस पर रजिस्टर पर अंकित करने के साथ ही दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें