मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के बेलवनिया टोले पर केले की फसल नुकसान करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। धमकी और क्षति पहुंचाने के आरोप में यह केस दर्ज हुआ है।
कटाई भरपुरवा गांव के बेलवनिया टोला निवासी भुआल ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश को लेकर केले की फसल के नुकसान का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी भवन नाम के व्यक्ति के विरुद्ध धमकी और फसल नुकसान करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद