फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवी पिंडियों को तोड़ने के मामले में केस दर्ज

Mon, 23 Sep 2024 07:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव मझौवा में दुर्गा मंदिर की पिंड़ियों को तोड़ने व दानपात्र का ताला तोड़कर रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात गांव के दुर्गा मंदिर की सात पिंड़ियों को खंडित कर दिया था गया था। अराजक तत्व दानपात्र को तोड़कर रुपये निकाल ले गए थे। भगवान शिव व हनुमानजी की मूर्ति को भी उखाड़कर फेंक दिया था। घटना की सूचना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए थे। सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा व तहसीलदार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए टूटे पिंड़ियों को बनवाने के लिए प्रधान को निर्देश दिया। गांव वालों को अफसरों ने यह आश्वासन भी दिया था कि अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान निर्मला देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया है कि केस दर्ज कर आरोपित व्यक्तियों की धर पकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें