फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में केस दर्ज

Mon, 12 Feb 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही गांव के चार लोगों पर मार पीटकर और जान से मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के शबाना खातून पुत्री बाबुहस निवासी झाड़वा गांव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पीड़िता के ही गांव के रहने वाले नवाब पुत्र सतार, सकरुन पत्नी सतार, गुड़िया पुत्री सतार व गफ्तार ने शनिवार की सुबह अचानक उसके दरवाजे पर आये और अभद्रता करने लगे। पीड़िता ने बताया कि इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे मारने पीटने लगे। जिससे पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गांव वालों ने बीच बचाव किया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गये। पीड़िता के तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र की पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें