पडरौना। विद्युत वितरण निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के जमालपुर में बिजली कनेक्शन की जांच की। जांच के दौरान दो उपभोक्ता बिना विद्युत कनेक्शन लिए बिजली चोरी करते पाए गए। इसको गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
अधिशासी अभियंता संजय सागर की अगुवाई में विजिलेंस और बिजली निगम की संयुक्त टीम की जांच में 32 विद्युत बिल बकायेदारों से 31,52,343 रुपया बकाये में उनके बिजली कनेक्शन काट दिए। उपखंड अधिकारी शशिकांत गुप्ता व अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने संयुक्त रूप से बताया कि सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बिना विद्युत बिल जमा किए कनेक्शन चलता पाए जाने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही हैं।
इस दौरान अवर अभियंता सर्वेश दुबे, राकेश कुमार, दीपक कुमार, अजय सिंह, अनिल तिवारी, राजेश पांडेय, रमाकांत, आनंद बिंद, धनंजय मिश्रा, राजन श्रीवास्तव, पुजेश चौबे आदि मौजूद रहे।