पटहेरवा। थाना क्षेत्र के कुचिया खास निवासी गुंजा शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव के दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गुंजा शर्मा ने कहा है कि वह खेत में गन्ने की बुआई कर रही थीं। इसी दौरान उनके गांव के दो लोग पहुंचे और उनकी मां संगीता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर संगीता देवी को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। संवाद