समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव रजवटिया (मथौली) की विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर समेत तीन लोगों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
गांव की निक्कू देवी ने कुछ दिन पहले एसपी को शिकायत पत्र देकर कहा था कि पति ने चार जनवरी को अपशब्द बोला और मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन्होंने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई में जुटी है। संवाद