फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज

Mon, 04 Mar 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के तरयासुजान खास गांव निवासी ईश मोहम्मद ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ईश मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को शाम में पीड़ित का बेटा मेराज बाजार जा रहा था। इसी दौरान गांव के निवासी शंभू सैनी, विजय सैनी व अजय सैनी ने पुराने विवाद में गांव के तीनमुहानी पर पीड़ित के पुत्र के साथ अभद्रता करने लगे, तो उसने आरोपियों को मना किया। इस पर आरोपी पीड़ित के पुत्र को बुरी तरह से मारने लगे। वह किसी तरह भाग कर घर पहुंचा तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और धर में घेस कर मारने पीटने लगे। इससे पीड़ित का पुत्र बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास मौजूद गांव वालों ने बीच बचाव किया तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें