-पांच नामजद और पांच अज्ञात पर हुई कार्रवाई
सड़क से भैंस हटाने की बात पर चरवाहों ने की थी पिटाई
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के किन्नर पट्टी चौराहे के पास सोमवार की शाम को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मारपीट में घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
चिरगोड़ा गांव के कृपापट्टी टोला निवासी तूफानी कनौजिया बड़ौदा यूपी बैंक में कैशियर पद पर कार्यरत हैं। सोमवार की शाम करीब तीन बजे वह अपने चाचा का अंतिम संस्कार कर वापस घर आ रहे थे। किन्नर पट्टी पेट्रोल पंप के पास माघी कोठिलवा गांव का एक व्यक्ति भैंस चरा रहा था। सड़क से भैंस को हटाने की बात को लकर उससे विवाद हो गया।
भैंस चराने वाले की ओर से आए करीब दस लोगों ने कैशियर की पिटाई कर दिया। मारपीट में तूफानी, बबलू कनौजिया और मुकेश को चोटें आई है। कैशियर की तहरीर पर सत्यपाल यादव, नन्हे यादव, सत्यजीत, अनूप, पंकज और पांच अज्ञात पर पुलिस ने मारपीट, धमकी, बलवा और एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज किया है।