फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में सात लोगों पर केस दर्ज

Mon, 12 Feb 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने हमलाकर उसे मारा पीटा है और जान से मारने का प्रयास किया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


तरयासुजान थाना क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार काे उनका पुत्र सूरज सिंह एक शिक्षक के साथ स्कूल में आयोजित सरस्वती पूजा का निमंत्रण का बांट रहा था। वह गांव के पूर्व प्रधान के घर के पास घात लगाकर संदीप आर्य व ब्रह्म पासवान, करन आर्य, गोबिंद आर्य, विवेक पासवान, परमार्थी पासवान व राजन आर्य ने अपशब्द कहते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने सूरज को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। उसके बाद हमलावर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। संजय सिंह ने बताया कि उनके पुत्र सूरज सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मामले में थाना तरयासुजान पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें