फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर सात लोगों पर मारपीट का केस दर्ज

Sun, 21 Jan 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। शादी से दो माह पहले गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए युवक ने पत्नी को रखने से इन्कार कर दिया। यह मामला पुलिस तक पहुंचा। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती के घर वालों ने युवक को रास्ते में घेरकर उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के पिपरा कनक महरू टोला निवासी युवक की शादी आठ माह पहले तमकुहीराज थाना क्षेत्र में हुई। शादी के बाद दोनों कुछ दिन तक साथ रहे। इसके बाद युवक ने पत्नी पर शादी से दो माह पहले गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए रखने से मना कर दिया। इसको लेकर छह नवंबर को तमकुहीराज थाने में पंचायत भी हुई। लेकिन, कोई समाधान नहीं निकला। युवक और ससुराल वालों के बीच तनातनी बढ़ गई। 19 नवंबर 2023 को शाम 4 बजे युवक पटहेरवा से घर जा रहा था। रास्ते में ससुराल वालों ने पिपरा कनक जाने वाली सड़क पर श्मशान घाट के पास ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पीडि़त ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पटहेरवा पुलिस ने जिक्रउल्लाह, मेराज अहमद, एजाज अहमद, सुएब अहमद, खुशनुमा खातून, सालमा खातून और सैफ अहमद पर बलवा, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें