फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में सात आरोपियों पर केस दर्ज

Wed, 14 Feb 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। बिहार के गोपालगंज जिले के सलेहपुर गांव निवासी सुजीत सिंह ने तरयासुजान निवासी सात लोगों पर मारपीट व जान से मारने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

तरयासुजान पुलिस को तहरीर देकर उन्होंने आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम वह अपने साथी पवन सिंह एवं बुलेट सिंह के साथ अहिरौलीदान गांव से से बाघाचौर जा रहे थे। नोनियापट्टी गांव के पास अहिरौलीदान गांव के निवासी सुग्रीम सिंह, संतोष सिंह, कुन्दन सिंह, लड्डू सिंह, प्रकाश सिंह, केदार सिंह व अभिषेक सिंह ने तीनों पर हमला कर दिया, और बुरी तरह से मारापीटा। शोर सुनकर आस-पास के लोग बीच बचाव के लिए आये तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। तरयासुजान एसओ आशुतोष सिंह ने बताया है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें