तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की दिव्यांग युवती से छेड़छाड़ का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने चांद मोहम्मद पर केस दर्ज किया है। लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौपा था। तरयासुजान थाने के इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। संवाद
अपहरण के मुकदमे में वांछित गिरफ्तार
तमकुहीराज। अपहरण के मुकदमे में वाछित अभियुक्त को तमकुहीराज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह इसी थाना क्षेत्र के कोइंदी बुजुर्ग गांव का निवासी है। उसका नाम मकसूदन अली है। सोमवार को उसके तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया। संवाद
00
युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
रहसू बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू सुमालीपट्टी के 22 वर्षीय मुरारी यादव पुत्र दीनानाथ यादव की मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को इसकी सूचना मिलने पर परिवार में चीत्कार मच गई। रविवार को दुर्घटना होने के बाद से इलाज चल रहा था। वह तीन भाइयों में अकेला भाई था। संवाद