पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने छेड़खानी और मारपीट के संबंध में तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके देवर गलत हरकत करने की कोशिश करते हैं। इसी कारण गोरखपुर में बच्चों के साथ रहती हूं। 19 जून को उसके पति उसे गोरखपुर से गांव लेकर आए तो तीनों भाई दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उसे बच्चों के सामने रस्सी से बांध कर मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति व दो देवर पर छेड़खानी व मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। संवाद