फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन की रकम हड़पने वाले चार लोगों पर केस दर्ज

Fri, 02 Feb 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जमीन बैनामा कराने के बाद 3.13 लाख रुपये हड़पने वाले स्टांप लेखक समेत चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव निवासी दिनेश्वर कुमार ने एक साल पहले अपनी जमीन गांव के धर्मेंद्र मद्देशिया को सात लाख बैनामा किया था। जमीन बैनामा के दौरान 3.13 लाख रुपये बाकी लगाया गया था। जबकि बाकी रुपये बैंक अकाउंट में दिया। जमीन का खारिज दाखिल होने के बाद भी बाकी रुपये देने के लिए धर्मेंद्र समय दे रहा था। इसको लेकर पंचायत भी हुई। बावजूद रुपये नहीं दिए। बाकी रुपये के लिए दबाव बनाने पर मारपीट पर आमादा हो गया और धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर चिरगोड़ा निवासी धर्मेंद्र मद्धेशिया, इनकी पत्नी सुमन, स्टांप लेखक और बैनामा के गवाह पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें