फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंत्येष्टि स्थल का पिलर तोड़ने पर चार लोगों पर केस दर्ज

Thu, 11 Jan 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बसडीला गांव में अंत्येष्टि स्थल का तोड़ दिया गया बीम।
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में श्मशान की भूमि पर बन रहे अंत्येष्टि स्थल के पिलर को कुछ लोगों ने तोड़ दिया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व तोड़फोड़ करने की धारा में चार लोगो पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में श्मशान की भूमि का राजस्व टीम ने 7 जनवरी को पड़ोसी काश्तकारों की मौजूदगी में सीमांकन किया। 8 जनवरी को अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य ग्राम प्रधान ने शुरू करा दिया है। आरोप है कि ईंट-पत्थर से बने पिलर की मंगलवार शाम को पड़ोसी काश्तकारों ने तोड़ दिया है। जब इस बात की जानकारी ग्राम प्रधान को हुई तो वह मौके पर पहुंचकर इसे तोड़ने का कारण जानना चाहा तो वहां मौजूद रिशु, विनोद, मिट्ठू ओर ममता उनको गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। वहां से ग्रामप्रधान ने भागकर जान बचाई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम ने रिशु, विनोद,मिठ्ठू व ममता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना व तोड़फोड़ धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें