तरयासुजान। थाना क्षेत्र के भगवानपुर की रंजू देवी ने रुपये मांगने पर दुकान में घुसकर मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। रंजू देवी ने तहरीर में बताया है कि 21 फरवरी की शाम को गांव के एक व्यक्ति ने उनकी दुकान से पकौड़ी ली। उन पर पहले के का भी पैसा बकाया था। बकाया रुपये मांगने पर वह अपशब्द बोलते हुए दुकान उजाड़ने लगे। कुछ ही देर में उनके परिवार के अन्य लोग आए और दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। संवाद