फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 03 Nov 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरया सुजान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग की है। पचरूखिया निवासी पार्वती देवी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि करीब पांच वर्ष पूर्व उनकी शादी तरयासुजान थाना क्षेत्र के मोहन गढ़हियां निवासी संदेश गोंड के साथ हुई। उनसे दो बच्चे हैं। पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसका विरोध करने पर वह घरवालों के साथ उन्हें मारते-पीटते रहते हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर तरयासुजान अमित शर्मा ने कहा कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें